टॉप न्यूज़राजनीति

जाकिर नाइक के चंदे को लेकर तेज हुई जुबानी जंग,

rijeju_about_jakir_naik_2016911_14342_11_09_2016नई दिल्ली। राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को जाकिर नाइक के चंदे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है। आज पत्रकारों ने जब इस बारे में गृहराज्य मंत्री किरण रिजीजू ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि,”हमें इस बारे में 1 महीने पहले ही पता चल गया था कि जाकिर नाइक के फाउंडेशन ने राजीव गांधी फाउंडेशन को दान दिया है, लेकिन हम इस पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं।

गृहराज्य मंत्री ने कहा कि आरटीआई और पत्रकारों द्वारा इसे संज्ञान में लाकर कांग्रेस आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा है कि हम किसी धर्म या जाति देखकर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा हमारे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है।”

आपको बता दें कि किर नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि उसने साल 2011 में राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) को 50 लाख रुपए की डोनेशन दी थी। इस खुलासे के बाद से भाजपा इसे राष्ट्रविरोधी बता रही है, वहीं कांग्रेस का आरोप है कि सत्ता में बैठे लोग मामले को सनसनीखेज बनाने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button