फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

जानिए कोरोना वायरस का नया स्वरूप डेल्टा प्लस, देश में 40 और विश्व 190 मामले

नई दिल्ली: भारत में बुधवार तक कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप में नए म्यूटेशन वाले वायरस के 40 नए मामले मिले। यह नया स्वरूप डेल्टा प्लस कहा जा रहा है, जिसमें के417एन म्यूटेशन है। इससे बचाव के लिए राज्यों को संक्रमितों की जांच और टीकाकरण बढ़ाने की सिफारिश की गई है। जानिए डेल्टा प्लस वेरिएंट के विभिन्न पहलुओं को…

अधिक संक्रामक होने की आशंका
वायरस के डेल्टा स्वरूप में म्यूटेशन से बने नए स्वरूप को डेल्टा प्लस कहा जा रहा है। इसके बारे में सबसे पहले 11 जून को इंग्लैंड के पब्लिक हेल्थ बुलेटिन में बताया गया। यह भारत में पहले मिले डेल्टा स्वरूप के उपवंश का माना जा रहा है। इसमें के417एन नामक स्पाइक प्रोटीन का म्यूटेशन है। यह म्यूटेशन दक्षिण अफ्रीका में मिले वायरस के बीटा स्वरूप में मिला था।

अब तक इन देशों में मिला
पिछले हफ्ते तक डेल्टा प्लस के 190 मामले सामने आ चुके थे। इनमें से ब्रिटेन में 36, जापान में 15, नेपाल में 3, पोलैंड में 9, पुर्तगाल में 22, स्विट्जरलैंड में 18 और अमेरिका में 83 मामले थे। भारत में अब तक 40 मामलों की पुष्टि हुई है, जो महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश में हैं। देश में डेल्टा प्लस का पहला मामला 5 अप्रैल को लिए सैंपल में था।

Related Articles

Back to top button