स्वास्थ्य

जानिए क्या होता है स्लीप पैरालिसिस और क्यों यह बेहद डरावना होता है…

स्लीप पैरालिसिस क्या है

स्लीप पैरालिसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति नींद में जागने, उठने और बोलने में असमर्थ हो जाता है। वह इस स्थिति में काल्पनिक वस्तु को महसूस कर सकता है, किसी रूह को देख सकता है, उसे सुन सकता है, लेकिन जग नहीं पाता है। स्लीप पैरालिसिस में कभी-कभी व्यक्ति का दम भी घुटने लगता है। वैसे तो स्लीप पैरालिसिस कुछ मिनटों तक रहता है, लेकिन इलाज न कराया जाए तो यह व्यक्ति को बीमार कर देता है।

स्लीप पैरालिसिस के सामान्य लक्षण क्या हैं-

-बोलने और अपने शरीर को हिलाने में असमर्थ होना

-नकारात्मक शक्ति को महसूस करना।-

इस बीमारी में ऐसा लगता है कि कमरे में कोई अनजान व्यक्ति है।

-छाती और गले में दवाब और घुटन महसूस करना

-अपने मन मस्तिष्क में किसी काले साये को देखना

स्लीप पैरालिसिस कैसे होता है

इसके होने की मुख्य वजह नकारात्मक रहना है। लोग विषम परिस्थिति में अवसाद में जीने लगते हैं। इससे उनके मानसिक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में लोग डर और भय के माहौल में जीवन जीने लगते हैं। इस चलते स्लीप पैरालिसिस का दौरा पड़ने लगता है। अगर आप अपनी जीवन शैली में सुधार करते हैं। पर्याप्त नींद लेते हैं और तनाव से दूर रहते हैं तो आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button