अन्तर्राष्ट्रीय

जापानी तट पर आये तूफान से 18 मरे, 45 लापता

toटोक्यो। जापान के पूर्वी तट इजु ओसिमा में कल आये चक्रवाती तूफान ‘वीफा’ से मृतकों की संख्या 18 हो गई और 45 लोग अभी भी लापता है। सरकार ने बताया कि राजधानी टोक्यो तथा फुकुशिमा परमाणुविद्युत संयंत्र पर तूफान का कोई असर नहीं पड़ा है। तूफान का असर जापान के द्वीपों पर पडा और 16 व्यक्तियो की मृत्यु अकेले इजु ओसीमा द्वीप पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि राहतकर्मी मलबे में लोगों की तलाश कर रहे है। राहत एवं बचाव के काम में लगभग 1100 लोग लगे हुए हैं। तूफान के कारण कई मकान भी नष्ट हो गये।

Related Articles

Back to top button