अन्तर्राष्ट्रीयब्रेकिंग

जेल में दो गुटों के बीच संघर्ष, 57 कैदियों की मौत

रियो डी जेनेरियो : ब्राजील में सोमवार को जेल में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में 57 कैदियों की मौत हो गई। इनमें से 16 कैदियों के सिर को काट दिया गया। यह समस्या तब देखने में आ रही है जब देश में जेलों की संख्या कम है और यहां क्षमता से अधिक कैदियों को रखा जा रहा है।

उत्तरी अल्तामीरा शहर की जेल में यह संघर्ष सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे हुआ। कमांडो क्लास ए गिरोह ने कमांडो वेरमेल्हो या रेड कमांडो गिरोह के सेल में आग लगा दी। अधिकतर कैदियों की मौत आग में जलने से हुई। दो सुरक्षाकर्मियों को भी बंदी बनाया गया था लेकिन उसे बाद में रिहा कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button