स्वास्थ्य

जोड़ों के दर्द से रहना चाहते हैं दूर तो आज से ही खायें ये चीजें

गठिया की समस्या हो जाने पर पूरी लाइफस्टाइल अस्त-व्यस्त हो जाती है। आप चाहते हैं कि ये समस्या आपको न हो तो अपने डाइट चार्ट में आज से ही इन चीजों को शामिल कर लें।

उम्र बढऩे के साथ-साथ जोड़ों के दर्द की समस्या भी घेरने लगती है। लेकिन अब उम्रदराज ही नही बल्कि कमउम्र के लोगों को भी जोड़ों के दर्द की समस्या होने लगी है। बेहतर तो यही है कि आप शुरुआत से ही इसके प्रति सचेत हो जाएं। गठिया की समस्या हो जाने पर पूरी लाइफस्टाइल अस्त-व्यस्त हो जाती है। आप चाहते हैं कि ये समस्या आपको न हो तो अपने डाइट चार्ट में आज से ही इन चीजों को शामिल कर लें।

  1. खाने में प्रतिदिन अदरक का सेवन करें, सर्दियों में अदरक की चाय पीने से भी जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
  2. सर्दियों में रात को सोते समय हल्दी वाले दूध का सेवन करें, प्रतिदिन इसके सेवन से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
  3. जोड़ों के दर्द में लहसुन का सेवन अधिक से अधिक करें इससे काफी आराम मिलता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि प्याज और लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द में फायदेमंद होते हैं। इनके नियमित सेवन से जोड़ों केदर्द की शिकायत होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
  4. एक गिलास पानी में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीने से जोडों के दर्द में काफी आराम मिलता है। इसके अलावा ब्रोकली खाने से भी गठिया में आराम मिलता है। ब्रोकली में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों की सेहत लंबे समय तक बरकरार रखते हैं।
  5. पपीते में बड़ी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी न केवल इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है, बल्कि ये जोड़ों की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके अलावा सही साइज के जूते पहनकर, एक्सरसाइज करके और मोटापे को नियंत्रित रखकर भी आप जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं।
  6. विटामिन ई जोड़ों के दर्द के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासतौर पर बादाम में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड सूजन और गठिया के लक्षणों को कम करने में मददगार होता है। बादाम के अलावा मछली और मूंगफली में भी पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। 

Related Articles

Back to top button