उत्तर प्रदेश

झंडी दिखाकर केशव प्रसाद मौर्या करेंगे सीएमएस शिक्षकों की जनजागरण रैली को रवाना

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. शिक्षकों की जनजागरण प्रभातफेरी आज

लखनऊ। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 4000 शिक्षकों व अन्य कार्यकर्ताओं की विशाल ‘जन-जागरण प्रभात फेरी’ को उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या कल 4 सितम्बर, सोमवार को प्रातः 7.30 बजे झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों की ‘जन-जागरण प्रभात फेरी’ कल 4 सितम्बर, सोमवार को प्रातः 7.30 बजे गोमती नगर विस्तार स्थित मकदुमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक जायेगी। प्रभात फेरी का नेतृत्व सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं सी.एम.एस. के सभी 19 कैम्पस की प्रधानाचार्यांए करेंगी। इस विशाल प्रभात फेरी में सी.एम.एस. शिक्षक भावी पीढ़ी के लिए चारित्रिक उत्कृष्टता का संदेश देने के साथ ही विश्व एकता एवं विश्व शान्ति का अलख जगायेंगे एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप समाज के नव-निर्माण का संदेश देंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों की जन-जागरण प्रभात फेरी सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में पहुँचकर एक विशाल समारोह में परिवर्तित हो जायेगी, जहाँ सी.एम.एस. शिक्षक पं. दीन दयाल उपाध्याय के सपनों का भारत बनाने हेतु ‘सेवा, त्याग एवं चरित्र निर्माण’ की शपथ लेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे तथापि शिक्षा, साहित्य एवं पत्रकारिता जगत की हस्तियों को सम्मानित किया जायेगा। समारोह में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी विद्यालय के विद्वान शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करेंगे तथापि विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा।

 

Related Articles

Back to top button