फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

झमाझम बारिश से भीगा लखनऊ, तापमान गिरा

lucknow rainलखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरूवार रात से ही लगातार बारिश हो रही है। झमाझम हो रही बरसात से सूबे के तापमान में भारी गिरावट आ गयी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी लखनऊ समेत राज्य के अन्य हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होती रहेगी। उप्र मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को दिन में लगातार रूक-रूककर बारिश होती रहेगी, जिससे दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जायेगी। बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिली है। मौमस विभाग के अनुसार तेज बारिश धान की फसल के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। किसान लम्बे समय से तेज बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इस बीच राजधानी के अलावा बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर सहित कई शहरों में देर रात से ही बारिश हो रही है। सावन में हो रही इस बारिश का लोग भरपूर आनंद ले रहे हैं। राजधानी लखनऊ का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है। इसके अतिरिक्त वाराणसी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21.3 डिग्री, इला हाबाद का 23.2 डिग्री और गोरखपुर का 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button