झारखण्डराज्य

कोरोना ताजा अपडेट: झारखंड में कोरोना से ठीक हुए 93 मरीज

रांची:   झारखंड में कोरोना के 93 मरीज ठीक हुए है और 46 नये मरीज मिले हैं जबकि राज्य में कोरोना से दो मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से आठ, बोकारो से तीन, देवघर से चार, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम से छह, गिरिडीह से एक, गुमला से चार मरीज मिले है। इसी क्रम में खूंटी से एक, लातेहार से तीन, लोहरदगा से एक, पलामू से एक, साहेबगंज से पांच, सरायकेला से एक, सिमडेगा से चार और पश्चिमी सिंहभूम से दो मरीज मिले है। राज्य में कोरोना से दो मरीज की मौत हुई है।

इनमें पूर्वी सिंहभूम से एक और गुमला से एक मरीज शामिल हैं। वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 345983 गया हैं। जबकि अब तक 10232119 सैंपल की जांच की गई है। इनमें 609 सक्रिय केस हैं। जबकि 340257 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में मरीज की मौत 5117 कोरोना से हुई हैं।

Related Articles

Back to top button