फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

टीकाकरण महाभियान में 21 जून से रोजाना दी जा रहीं 63 लाख से ज्यादा डोज, जानिए कहां कितने लोगों को लगाया गया

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ 21 जून से शुरू हुए टीकाकरण महाभियान में पिछले चार दिनों से रोजाना 60 लाख से ज्यादा डोज लगाई जा रही हैं। शनिवार रात 10 बजे तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 63,35,684 डोज लगाई गईं। इनको मिलाकर अब तक कुल 31.64 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं।

देश में अब तक 26.16 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली और 5.48 करोड़ लोगों को दूसरी डोज दी गई

को-विन प्लेटफार्म के आंकड़ों के मुताबिक 25 जून को 61,20,464, 24 जून को 60,73,436 और 23 जून को 64,83,589 डोज लगाई गई थीं। आंकड़ों के मुताबिक अब तक 26.16 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली और 5.48 करोड़ लोगों को दूसरी डोज दी गई है।

शनिवार रात 10 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

मध्य प्रदेश 9.92 लाख

महाराष्ट्र 7.34 लाख

उत्तर प्रदेश 5.45 लाख

गुजरात 3.79 लाख

छत्तीसगढ़ 3.33 लाख

बंगाल 2.93 लाख

राजस्थान 2.53 लाख

दिल्ली 2.07 लाख

हिमाचल 1.51 लाख

पंजाब 1.29 लाख

बिहार 1.27 लाख

झारखंड 1.22 लाख

हरियाणा 1.04 लाख

उत्तराखंड 0.66 लाख

जम्मू-कश्मीर 0.44 लाख

Related Articles

Back to top button