स्पोर्ट्स

टीम इंडिया के कैप्टेन कूल माही क्रिकेट से कर सकते हैं किनारा, जानें कैसे हैं सम्भव

लीड्स। भारत ओर इंग्लैंड के बीच तीसरे और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच के बाद पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के अंपायर से गेंद लेने से संन्यास की अटकलें तेज हो गयीं हैं।मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम लौटते समय धोनी को अंपायर से मैच बॉल लेते देखा गया। फिर क्या था उनके प्रशंसकों को ऐसा लगा कि इस हार से निराश धोनी कोई बड़ा कदम उठाने वाले हैं।
धोनी से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चर्चा यह शुरू हो गई कि धोनी संन्यास लेने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ प्रशंसकों ने यह समझाने की भी कोशिश कि धोनी ने अंपायर से गेंद क्यों ली। साभार : एजेंसी

Related Articles

Back to top button