अन्तर्राष्ट्रीय

टोक्यो के समीप कमजोर पड़ा नियोगुरी तूफान

neogari in tokyoटोक्यो । तूफान नियोगुरी की ताकत लगातार कमजोर पड़ती जा रही है। शुक्रवार सवेरे यह जब टोक्यो के समीप पहुंचे-पहुंचे कमजोर पड़ गया। बाढ़ और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए अधिकारी सतर्कता बनाए हुए हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक  करीब 126 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ नियोगुरी टोक्यो के पूर्व छिबा में सुबह 5 बजे पहुंचा।  तूफान का रुख उत्तर पूर्व की तरफ हो जाने के कारण यह कमजोर पड़ गया है और टोक्यो की खाड़ी के पूर्वी किनारा बनाने वाले बोसो प्रायद्वीप को पार करने और प्रशांत महासागर पहुंचने के बाद इसके तीव्र उष्णकटिबंधीय चक्रवात का रूप लेने की आशंका है। जापान की राजधानी और देश के मध्य हिस्से में तूफानी हवाओं के चलने और भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को सतर्कता जारी रही। संकटग्रस्त फुकूशिमा दायची परमाणु बिजली केंद्र के संचालकों ने संकेत दिया है कि वह तूफान का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन अभी तक तूफान की जद में प्लांट के आने की आशंका जाहिर नहीं की गई है। टोक्यो विद्युत ऊर्जा कंपनी लि. (टेप्को) ने एक बयान में कहा है कि वर्षा और हवा की रफ्तार तेज होने की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए उसने रिएक्टर के विखंडन एवं अन्य काम को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है।

Related Articles

Back to top button