टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

डब्ल्यू डब्ल्यू ई के रेसलर ग्लेन जैकब्स अब नई भूमिका में नजर आयेंगे

टेनेसी। डब्ल्यू डब्ल्यू ई के रेसलर ग्लेन जैकब्स अब नई भूमिका में नजर आयेंगे। ग्लेन अमेरिकी के टेनेसी में कॉक्‍स काउंटी के मेयर बन गए हैं।  जैकब्स को लोग डब्ल्यू डब्ल्यू ई  की दुनिया में केन के नाम से जानते हैं। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से चुनाव में उतरे केन को 31,739 वोट मिले जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी की लिंडा को 16,611 वोट मिले। 1990 के दौर में डब्ल्यू डब्ल्यू ई की रिंग में केन का जलवा था। लंबे समय तक वो चैंपियन रहे थे। हमेशा रिंग में वो लाल रंग की मास्क पहने नज़र आते थे। केन पूर्व हेविवेट चैंपियन भी रहे हैं। आजकल वह  लोकल इंश्योरेंस और एक रियल स्टेट की कंपनी चलाते हैं। ग्लेन अधिकारिक तौर पर 1 सितंबर से मेयर का पद भार संभालेंगे। पिछले साल केन ने रिंग में वापसी के संकेत दिए थे। तब उन्होंने कहा था कि वो राजनीति के साथ-साथ समय मिलने पर रेसलिंग भी करेंगे। (ईमएएस)

Related Articles

Back to top button