जीवनशैली

डिस्प्ले वाली घडी पर हमेशा 10 : 10 मिनिट का समय क्यों सेट होता है

product-image_0d87e455-21ab-4ad4-a0e4-a2f02795c7ce_58083d6a5fb6eजब से सृष्टि का आरम्भ हुआ है, समय और मृत्यु दो प्रमुख घटनाओं ने जीव जगत में बहुत परिवर्तन किया है | समय सृष्टि का एक चिर निरंतर साथी रहा है | हम किसी भी बात को याद करने के लिये उस कालखंड के  समय से वस्तु  विशेष की तुलना करते है | मनुष्य की हर बात  समय से  मापने की इसी आदत ने हाथ घडी का आविष्कार किया |
अक्सर आपने घड़ियों के कई विज्ञापन देखे होंगे लेकिन कभी आपने गौर किया है कि विज्ञापन में दिखाई जाने वाली या किसी स्टोर में घड़ी की सुई 10.10 पर क्यों अटकी होती है। आज हम आपको बताएंगे ऐसा क्यों होता है|

आइये जाने के डिस्प्ले वाली घडी पर हमेशा 10 :10 मिनिट का समय क्यों सेट होता है ?

1  सबसे अहम कारण विज्ञापनों दिखाई जाने वाली घड़ियों में इस समय पर ब्रांड का नाम और लोगो साफ साफ दिखता है।

2 घडी के सुईयों की ऐसी स्थिति से घडी मुस्कुराती हुई खुशनुमा समय की प्रचिती की झलक देती है |

3 घडी के सुईयों की ऐसी स्थिति विजय सूचक मुद्रा अर्थात  विक्ट्री सिंबल को दर्शाता है |

इन तमाम कारणों की वजह से अक्सर डिस्प्ले वाली घडी पर हमेशा 10 :10 मिनिट का समय सेट होता है| 

Related Articles

Back to top button