फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन समेत आठ हजार लोगों पर केस दर्ज

चेन्नई : तमिलनाडु में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रैली करने के लिए डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन समेत आठ हजार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की अनुमति के बिना इन लोगों ने रैली निकाली। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध मार्च निकला। वहीं नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मंडी हाउस इलाके में धारा 144 लागू।

पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। जामिया के छात्र यहां से जंतर मंतर तक मार्च निकालने की तैयारी में हैं। इसके चलते संसद मार्ग बंद कर दिया गया है। कर्नाटक के हुबली में नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। सोनिया, प्रियंका और ओवैसी के खिलाफ अदालत ने शिकायत को स्वीकार कर लिया और मामले की सुनवाई 24 जनवरी को होगी। कथित भाषण नेताओं द्वारा नागरिकता संशोधन कानून 2019 पर दिए गए, जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न से भागकर आए हिंदुओं, सिखों, जैनियों, पारसियों, बौद्धों और ईसाइयों को नागरिकता देता है, जो आए थे 31 दिसम्बर 2014 को या उससे पहले भारत में।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य के खिलाफ नागरिकता संशोधित कानून के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के लिए एक शिकायत दर्ज की गई। वकील प्रदीप गुप्ता द्वारा दायर की गई शिकायत में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button