फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण, एडीओ समाज कल्याण को नोटिस


dm_lko rajshekharलखनऊ। जिलाधिकारी राज शेखर ने सोमवार को विकास खण्ड सरोजनीनगर के ग्राम शाहपुर मझिगवां एवं विकास खण्ड मोहनलालगंज के ग्राम भसण्डा का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौके पर ही अपने विभाग की जानकारी न रखने तथा इन गांवो मे समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे मे जानकारी ना देने पर एडीओ समाज कल्याण को मुख्य विकास अधिकारी से नोटिस देने के लिए कहा है।जिलाधिकारी ने ग्राम शाहपुर मझिगवां का निरीक्षण के दौरान गांव मे चलकर सीसीरोड, डॉ. राम मनोहर लोहिया आवास, स्वच्छ शौचालय, विकलांग विधवा पेंशन आदि विभिन्न योजनाओं की जानकारी की। उन्हांेने सपना पत्नी हरीनारायण का बना लोहिया आवास को कमरो के अन्दर जाकर देखा जिसमे पंखा चल रहा था और लाईट थी तथा शौचालय भी बना था। जिलाधिकारी ने सपना से पूछा कि आवास बनवाने में कोई किसी तरह की समस्या तो नही आयी तो उसने बताया कि कोई परेशानी नही हुई है। गांव मे बनी सीसी रोड को खुदवाकर देखा तो सही पाया। गांव में सफाई कर्मी आने की जानकारी की तो ग्रामवासियो ने बताया कि सफाई कर्मी गांव की सफाई करने आता है। गांव मे लगे हैण्डपम्पो को देखा और हैण्ड पम्पो को चलवाकर देखा तो पानी देते हुए पाया। गांव में बनी नालियों को देखा तो सही पाया और कहा कि नालियो की सफाई ठीक ढंग से करायी जाये और जो नाली टूटी है उन्हे ठीक कराया जाये। गावं के रामसुमेर व सन्तलाल ने हैण्ड पम्प लगाये जाने की बात कही। इसके अलावा श्रीपाल के घर के पास लगे हैण्ड पम्प का चबूतरा कुछ टूटा हुआ था जिसको ठीक कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर बी0डी0ओ0 सरोजनीनगर ने बताया कि गांव में 34 हैण्ड पम्प, 62 शौचालय, 07 लोहिया आवास, 72 विद्युत कनेक्शन है।

इसी क्रम में विकास खण्ड मोहनलालगंज के ग्राम भसण्डा का निरीक्षण करते हुए ग्राम वासियों से पूछा कि विद्युत आपूर्ति कितने घण्टे होती है तो ग्रामवासियो ने बताया कि विद्युत आपूर्ति लगभग 20 से 22 घण्टे आती है। राजकीय नलकूपो की जानकारी की तो पाया कि राजकीय नलकूप नही है। ग्राम प्रधान भसण्डा ने बताया कि ग्राम मे लगे सभी हैण्ड पम्प सही चल रहे है। जिलाधिकारी ने पूछा कि वाटर लेबिल कितने पर है तो ग्रामवासियों ने बताया कि लगभग 80 फिट पर वाटर लेबिल होगा। ग्राम भसण्डा मे बनी सी0सी0रोड का निरीक्षण करने केे दौरान देखा तो बनी सी0सी0रोड मे दरार बनी पाया जिस पर नराजगी व्यक्त की। छात्रवृत्ति वितरण की जानकारी की तो ए0डी0ओ0 समाज कल्याण द्वारा छात्रवृत्ति कितने छात्रो को दी गई और वितरण के सम्बन्ध मे कोई जानकारी नही दिये जाने पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। भसण्डा मे बने लोहिया आवासांे में पंखे, सोलर लाईट शीध्र लगाने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। गांव के बाबादीन से पूछा पेशन मिलती है तो बताया कि पेंशन मिलती है।

Related Articles

Back to top button