राज्य

डीजे की धुन में नाचते दूल्हे के दोस्तों ने की फायरिंग, दुल्हन ने घर से लौटा दी बारात

अकोढ़ीगोला.इंजीनियर दूल्हे के दोस्तों द्वारा दुल्हन के दरवाजे पर की गई फायरिंग महंगी पड़ी। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जयमाल के स्टेज से उतर कर अपने कमरे में चली गई। वहीं से संदेश भेजा कि वह ऐसे युवक से शादी नहीं कर सकती, जिसके साथी और घर वाले कानून तोड़ते हों। उसे समझाने-बुझाने की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं। अंतत: बारात बगैर दुल्हन के वापस लोट गई। दरिहट थाना क्षेत्र के मझियांव गांव में बुधवार की रात बारात आई थी।
डीजे की धुन में नाचते दूल्हे के दोस्तों ने की फायरिंग, दुल्हन ने घर से लौटा दी बारात
 
कैमूर जिले के लालापुर से बारात आई थी। इंजीनियर सुभाष राज की शादी नहीं हो पाने के सबब उसके दोस्त ही बने, जो जयमाल की रस्म के समय फायरिंग कर रहे थे।इससे पहले द्वारपूजा के समय भी डीजे पर नाचते वर पक्ष के लोगों ने हुड़दंग किया। बीच-बीच में फायरिंग भी कर रहे थे। सामने स्टेज पर जयमाल लिए दुल्हन दूल्हे का इंतजार कर रही थी। अंतत: उसने सारा तमाशा देख शादी से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़े: दो नाबालिगों ने कुख्यात बदमाश को कोर्ट परिसर में गोलियों से भून डाला

दुल्हन ने कहा- कुंवारी रहना मंजूर, एेसी शादी मंजूर नहीं
दूल्हे के दोस्तों द्वारा किए गए हुड़दंग और फायरिंग से नाराज दुल्हन को रात भर रिश्तेदार मनाते रहे। दूल्हा उसके अन्य रिश्तेदार शादी के इंतजार में दरवाजे पर बैठे रहे। फिर भी दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। उसने स्पष्ट कर दिया। ऐसे हुड़दंग करने वालों को बढ़ावा देने वाले घर में मैं नहीं जा सकती। भले ही जीवन भर यू हीं कुंवारी बैठी रहूं। हालांकि दरिहट थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने बारात में गोलियां चलने की बात से साफ इनकार किया है। कहा कि शादी नहीं होने के पीछे कोई अन्य कारण हो सकता है। परंतु हकीकत यह है कि इतने बड़े कदम को उठाने वाली दुल्हन के साहसी जज्बातों की चर्चा फिलहाल पूरे डेहरी क्षेत्र में जोरों पर है।
 
जयमाला के स्टेज से माला लिये उतर कर कमरे में चली गई, कहा- हुड़दंगियों के घर जाना मंजूर नहीं
हद तो तब हो गई। जब दूल्हे के दोस्तों द्वारा की गई फायरिंग में से दुल्हन के बगल में खड़े उसके भाई के कनपटी के समीप से दनदनाते हुए निकली। सहमे भाई को देख दुल्हन अपने आप को रोक नहीं पाई और चुपचाप जयमाल लिए। स्टेज से उतरकर वापस कमरे में चली गई। इधर वधू पक्ष द्वारा लगातार माना करने के बाद भी दूल्हे के दोस्त फायरिंग करते रहे हुड़दंग मचाते रहे। काफी देर बात जब दुल्हन स्टेज पर नहीं आई और माजरा खुलकर सामने आया तो बाराती धीरे-धीरे मौके से खिसकने लगे। जो वापस अपने गांव भी लौट गए।

Related Articles

Back to top button