अपराध

डीयू की छात्रा ने की आत्महत्या, प्रेमी दे रहा था वीडियो वायरल करने की धमकी

दिल्ली विश्वविद्यालय की 21 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने अपने प्रेमी के ब्लैकमेल किए जाने की वजह से आत्महत्या करने की बात कही है। यह मामला उत्तरी दिल्ली के रूप नगर का है। एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लड़की का प्रेमी उसके आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करनी की काफी दिनों से धमकी दे रहा था जिसके कारण पीड़िता ने खुदकुशी कर ली। मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली लड़की डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से बी. कॉम की पढ़ाई कर रही थी।

उत्तरी डिप्टी कमिश्नर जतिन नरवाल ने बताया कि 8 अप्रैल को लड़की ने मॉडल टाउन के पुलिस थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच की जा रही थी लेकिन इसी बीच सोमवार को लड़की ने आत्महत्या कर ली। आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले वेद प्रकाश के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली लड़की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली आई थी। यहां उसकी मुलाकात वेद प्रकाश से हुई। कुछ समय बाद यह मुलाकात प्यार में बदल गई। दोनों रूप नगर ही रहते थे। तीन साल से एक दूसरे के साथ रह रहे दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन इनके घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

आरोपी लड़की पर दवाब बना रहा था कि वह अपने परिवार को छोड़कर उसके साथ बिहार चले। लड़की ने सुसाइड नोट में लिखा आरोपी मुझे धमकी दे रहा था कि वह अगर अपने घरवालों को छोड़कर उसके साथ बिहार नहीं जाएगी तो आरोपी लड़की की सारी वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देगा। लड़की ने कई बार उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह उसे नजरअंदाज करता रहा। इसके बाद एक दिन आरोपी ने उससे फिर कहा कि तुम अपने परिवार को छोड़कर बिहार आ जाओ तभी मैं तुमसे शादी करूंगा। लड़की ने मना कर दिया और वह अपने परिवार के पास मध्य प्रदेश रहने चली गई। इसके बाद भी आरोपी उसका पीछा करते हुए मध्य प्रदेश पहुंच गया और उसे धमकी देता रहा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button