उत्तर प्रदेशफीचर्ड

डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय बने भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा यह सवाल सूबे में हर किसी जुबान पर था, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर सभी को चौंकाते हुए उत्तर प्रदेश के चंदौली से भाजपा सांसद डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय को भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंप दी है। पाण्डेय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जगह लेंगे, जो विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनाये गये थे। जानकारों के मुताबिक,यूपी में कलराज मिश्रा के अलावा कोई सर्वमान्य ब्राह्मण नेता बन नहीं पाया। लक्ष्मीकांत बाजपेई को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वह काफी मेहनती भी रहे,लेकिन उनके ऊपर पश्चिमी यूपी की छाप लगी रही। ऐसे में इस बार पूर्वांचल के नेता को बीजेपी अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी गयी। यूपी में 8 से 9 फीसदी ब्राह्मण वोट हैं। इसलिए 2019 में बीजेपी इन्हें अपनी ओर खींचना चाहती है।

संघर्षशील नेता की छवि

-डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय की छवि बेहद संघर्षशील नेता की है। डा. महेंद्रनाथ पांडेय भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चंदौली से 2014 में लोकसभा सदस्य चुने गये। इससे पहले वो मेंबर कमेटी आफ रूरल डेवलपमेंट तथा मेंबर आफ बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के सदस्य हैं। छात्र जीवन से ही RSS से जुड़े रहने के साथ समाज सेवा में सक्रिय रहे। कार्य के प्रति समर्पण भाव और जीवटता की लंबी दास्तां है।
-आपातकाल में डॉ. पाण्डेय पांच माह डीआरडीए के तहत जेल भेजे गए। प्रथम रामजन्म भूमि आंदोलन में मुलायम सरकार में उन पर रासुका लगाया था।

1991 में बने विधायक, फिर हुए मंत्री

-पहली बार वर्ष 1991 में वह भाजपा के टिकट पर विधायक बने। भाजपा सरकार में डॉ. पाण्डेय नगर आवास राज्य मंत्री, नियोजन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रदेश में पंचायती राज मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी रहे। भाजपा के संगठन में उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश के महामंत्री का पदभार सौंपा।
लोकसभा चुनाव में मिले 4 लाख 14 हजार 134 वोट
-आरएसएस से जुड़े डॉ. पाण्डेय को 16वीं लोकसभा में चंदौली से भाजपा ने टिकट दिया। इसमें उन्हें 4 लाख 14 हजार 134 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बसपा के अनिल मौर्य को मात्र 2 लाख 57 हजार 379 वोट ही मिले।

पत्रकारिता में मास्टर डिग्री, पीएचडी

गाजीपुर (सैदपुर) के पखनपुर गांव के रहने वाले डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय (15 अक्टूबर 1957 को जन्म) वाराणसी के विनायका के सरस्वती नगर में हुआ था। एमए, पीएचडी के साथ ही मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की भी डिग्री उन्होंने हासिल की। उनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा वाराणसी में हुई है।
-सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में वह 1973 में अध्यक्ष चुने गए। इसी कड़ी में वह 1978 में बीएचयू के महामंत्री बने।

Related Articles

Back to top button