अपराध

तस्करी का अजीबो-गरीब तरीका, गुप्तांग में सोना ले जा रही थीं महिलाएं

मुंबई एयरपोर्ट से सोने की तस्करी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। बुधवार को यहां दो महिलाओं और पुरुष को गिरफ्तार किया गया, जो सोने की तस्करी के लिए अपने मलाश्य का इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि पुरुषों को सोने की ऐसी  तस्करी करते हुए अक्सर पकड़ा गया है, लेकिन महिलाओं को अपने मलाश्य में सोना छुपाकर ले जाने का ये पहला मामला है, जो अपने आप में अलग है।
 
दोनों महिलाओं से 450 ग्राम सोना और पुरुष से 270 ग्राम सोना बरामद किया गया। ये दोनों महिलाएं बैंकॉक से मुंबई आई थीं, इस दौरान कस्टम अधिकारियों ने उन्हें जांच मशीन से पार हो कर निकलने को कहा। अधिकारियों को उनके शरीर में मेटल होने का शक हुआ तो वे दोनों से पूछताछ करने लगे।

हर ट्रिप के लेती थी 15 से 20 हजार रुपये

जांच के दौरान पता चला कि दोनों महिलाएं सलोचना केशवानी (60) और मोहिनी लालवानी(35) विधवा है और वो पहले भी ऐसा कई बार कर चुकी है। मीडिया की खबरों के मुताबिक दोनों को तस्करी के लिए 15 से 20 हजार रुपये दिए जाते हैं।

दोनों महिलाएं अधिकारियों के सामने अपना गुनाह नहीं कबूल कर रही थी। इसके बाद दोनों का क्लिनिकल टेस्ट करावाया गया तो मलाश्य से सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये निकली। फिर भी महिलाएं अपना अपराध स्वीकार नहीं कर रही थी। लेकिन अधिकारियों ने जब कहा कि दोनों के बच्चों को बुलाकर बताया जाए कि उनकी माएं क्या करती हैं, तो उन्होंने तुरंत अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों ने बताया कि वो परिवार का पेट पालने के लिए इस गैर-कानूनी धंधे में शामिल हो गई थी। दोनों के मुताबिक उनके दो-दो बच्चे हैं, जो कि उन पर निर्भर हैं। अधिकारियों ने बरामद सोने को जब्त कर लिया है और तीनों आरोपियों ki गंभीर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button