राष्ट्रीय

तारा सहदेव केस, पति रंजीत को 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड

shooter taraनई दिल्ली। राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज तारा सहदेव से मारपीट और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डालने के आरोपी उनके पति को यहां की एक अदालत ने बुधवार को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड पुलिस को सौंपने का आदेश दिया 30 वर्षीय रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन खान को मंगलवार को गिरफ्तार करने के बाद यहां की एक अदालत में पेश किया गया था। बंद कक्ष में हुई सुनवाई के दौरान मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सतीश कुमार अरोड़ा ने कोहली और उसकी मां को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड पुलिस को सौंपने का आदेश दिया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने अदालत को बताया कि झारखंड की एक अदालत ने कोहली के खिलाफ गैरजमानती वॉरंट जारी किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को झारखंड की एक अदालत में पेश किया जाना है, जिसके लिए समय पर उसके रिमांड की जरूरत है। दिल्ली पुलिस और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोहली को मंगलवार को दिल्ली-गाजियाबाद की सीमा के नजदीक से गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2009 में हुए पूर्वी जोन चौंपियनशिप में 23 वर्षीया तारा ने स्वर्ण पदक जीता था।

Related Articles

Back to top button