राज्यराष्ट्रीय

तिरंगा गिर जाने के मामले में जांच का आदेश

national flagएजल। मिजोरम के मुख्यमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री लाल थनजारा ने अंतरराज्यीय सीमावर्ती जिले कोलासिब के उपायुक्त जितेंद्र यादव से कहा है कि वैरेंगते कस्बे में स्वतंत्रता दिवस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराये जाने के बाद उसके गिर जाने के मामले में जांच की जाए। जोरम औद्योगिक विकास निगम (जिडको) के अध्यक्ष लालरोबियाका असम-मिजोरम सीमा पर वैरेंगते शहर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। वह कई प्रयासों के बावजूद समारोह में तिरंगा नहीं फहरा सके। आज यहां एक सरकारी बयान में बताया गया कि फहराये जाने के बाद झंडा गिर गया। यादव ने कोलासिब के अतिरिक्त उपायुक्त लालफेला साइलो को घटना की जांच का तथा एक महीने में रिपोर्ट देने का काम सौंपा है।

Related Articles

Back to top button