उत्तर प्रदेशफीचर्ड

तृप्ति देसाई ​महिलाये आज करेंगी हाजी अली दरगाह में दर्शन

Haji-Ali-Dargah--1455034562मुंबई  : भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाईआज महिलाओं के साथ हाजी अली दरगाह में दर्शन के लिए जाएंगी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश को इजाजत दे दी है। इसके बाद दरगाह में महिलाएं भी प्रवेश कर सकेंगी।

इस फैसले काब्रिगेड की तृप्ति देसाई ने स्वागत करते हुए कहा कि हम हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं और आज दरगाह में महिलाओं के साथ प्रवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने दरगाह न्यास की याचिका के आधार पर अपने आदेश पर छह हफ्ते के लिए रोक लगा दी है, इसलिए 28 अगस्त को हम उस स्थान तक ही जाएंगे, जहां तक महिलाओं के प्रवेश पर अभी प्रतिबंध लगा हुआ है।

गौरतलब है कि हाजी अली दरगाह के गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश पर साल 2011 से प्रतिबंध लगा हुआ था।

 

Related Articles

Back to top button