राष्ट्रीय

तैमूर से की गई प्रियंका गांधी की तुलना, जानें इस खबर की पूरी सच्चाई

इसमें कोई दो राय नहीं है कि सोशल मीडिया से लेकर सुर्खियों तक सैफ अली खान और करीना कपूर खान के शाहजादे तैमूर अली खान छाए रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका चोपड़ा से तुलना का वीडियो इस वक्त काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जैसे ही तैमूर और प्रियंका गांधी की तुलना वाला वीडियो सामने आया तो इसको वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगा।तैमूर से की गई प्रियंका गांधी की तुलना, जानें इस खबर की पूरी सच्चाई

आपको बता दें कि, बीजेपी सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा विवाद हो गया हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि, पूनम महाजन ने कांग्रेस की नई महासचिव प्रियंका गांधी की तुलना सैफ अली खान और और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान से की है।

जांच में पता चला है कि, इसी साल तीन फरवरी को मुंबई में भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यक्रम था। इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए थे। आपको बता दें कि इसी कार्यक्रम के दौरान पूनम महाजनन ने प्रियंका गांधी की तुलना तैमूर से की और साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राफूल गांधी भी कहा।

पूनम महाजन ने न सिर्फ राहुल और प्रियंका पर निशाना साधा बल्कि गठबंधन के तमाम नेताओं समेत एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर भी विवादित टिप्पणी कर दी। पूनम महाजन ने शरद पवाल को महाभारत का शकुनी मामा भी बता डाला।

बॉलीवुड स्टारकिड तैमूर अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते थे। इसकी वजह ये है कि वो बहुत ही क्यूट हैं। उनकी क्यूटनेस ही उनकी पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा कारण है।

 

Related Articles

Back to top button