जीवनशैली

…तो इसलिए अपने से बड़े उम्र की महिलाओं की तरफ आकर्षित हो जाते हैं पुरुष

भले ही भारतीय समाज में विवाह के लिए पुरुषों से कम उम्र की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है लेकिन अगर पुरुषों से पूछा जाए तो उन्हें ज्यादातर खुद से बड़ी उम्र की महिलाएं ही भाती हैं। अक्सर देखा गया है कि पुरुष अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं की तरफ मोहित हो जाते हैं। आइए जानें वो पांच खूबी जो पुरुषों को अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं में पसंद आती है।

समझदारी
उम्र के अनुसार समझदारी भी बढ़ती है। अक्सर लड़कियों में बढ़ती उम्र के अनुसार समझदारी और ठहराव आ जाता है जिसकी वजह से वो लड़कों को पसंद आने लगती हैं।

अनुभव
किसी भी बड़ी उम्र के इंसान का अनुभव छोटी उम्र के इंसान से ज्यादा होगा। जब लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़की में ये अनुभव पाते हैं तो उन्हें लगता है कि ऐसी लड़की के साथ जिंदगी आसानी से गुजरेगी।

गंभीरता
लड़की जब लड़के से उम्र में ज्यादा होगी तो जाहिर सी बात है कि वो गंभीर भी होगी। हर रिश्ते को लेकर यहीं गंभीरता लड़को भा जाती है।

भावनात्मक मजबूती
कम उम्र की लड़कियों की तुलना में थोड़ी ज्यादा उम्र की लड़कियों में भावनात्मक रूप से मजबूती देखी जा सकती है। हर बात पर रोना या छोटी-छोटी बात पर रिएक्ट न करने के कारण ही वे लड़कों की पहली पसंद बन जाती हैं।

आत्मविश्वास
आत्मविश्वास का उम्र से कोई लेना-देना नही है। अगर कोई लड़की आत्मविश्वास से भरी हुई है तो यह स्वभाव लड़कों को बहुत पसंद आता है।

Related Articles

Back to top button