जीवनशैलीस्वास्थ्य

त्वचा का निखार इस तरह बढ़ा देगा अनार, जानिए इसके फायदे

anar-55bc6253562fb_exlstआप सोच भी नहीं सकते कि अनार का फल खाने या रस पीने से आप अपने चेहरे को किस कदर खूबसूरत बना सकते हैं। जानिए किस तरह अनार आपके लिए फायदेमंद है।
  • समय से पहले बूढ़ा दिखाने वाले सभी लक्षणों से लड़ने में अनार बहुत आगे है। धूप के कारण त्वचा को होने वाले नुकसान जैसे झुर्रियों, चेहरे की रेखाओं को छुपाता है। नियमित रूप से अनार खाने भर से यह समस्या दूर हो सकती है।
  • अनार का अंदर का स्वरूप ऐसा होता है कि वह आसानी से त्वचा के भीतर तक पहुंच कर असर करता है। यह त्वचा में नमी भी बनाए रखता है और उसे सूखने या कड़ी होने से रोकता है। इसलिए ड्राई स्किन वालों के लिए बहुत लाभदायक है।
  • अनार में पाया जाने वाला तेल ऑयली स्किन पर भी असरदार है। यह आपके चेहरे में होने वाले खिचाव को भी कम कर उसे आराम देता है और दाग धब्बे हटाता है।
  • चेहरे पर होने वाले मुंहासों का कारण होता है अपच या हार्मोन में असंतुलन हो जाना। ऐमे में अनार न सिर्फ अपच की परेशानी दूर करता है बल्कि मुंहासों को भी कम करता है।
  • पिंपल से निजात पाने में भी अनार असरदार है। अनार के रस को पिंपल पर लगा कर जल्द ही उसे अपने चेहरे से दूर कर सकते हैं।
  • चेहरे के साथ साथ अनार दवा का भी काम करता है। अनार के दानों में यह खासियत होती है जो कटे या छिले पर दवा की तरह काम कर उसे जल्द ठीक करता है और चोट का निशान भी नहीं पड़ने देता।

 

Related Articles

Back to top button