दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

दंगा फसाद करने के आरोप में विधायक महेंद्र यादव को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ aap-mla-mahenra-yadav-1454063093आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक महेंद्र यादव को दंगा फसाद, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कर्मचारी के कामकाज में बाधा डालने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि महेंद्र यादव दिल्ली के विकासपुरी से विधायक है।
 
पुलिस के मुताबिक यादव को उनके सहयोगी रोशन पंडित के साथ दोपहर गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महेंद्र यादव को एक दिन की पुलिस की कस्टडी में भेज दिया है। यादव की गिरफ्तारी को लेकर आप नेताओं और दिल्ली पुलिस में जुबानी जंग फिर से शुरू हो गई है।
 
क्या है मामला?
 
– तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार के विरोध में नजफगढ़ रोड़ के निहाल विहार में यातायात को बाधा पहुंचाने का उन पर आरोप है। यादव पर आरोप है कि उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि पुलिस ने रेप केस दर्ज ही नहीं किया है। इससे लोग भड़क गए जबकि पुलिस का कहना है कि उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
 
– आप विधायक यादव पर सरकारी कर्मचारी के कामकाज में बाधा डालने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है।
 
आप ने क्या कहा?
आप नेताओं का कहना है कि दिल्ली में बच्ची के साथ बलात्कार का विरोध करना अब अपराध हो गया है। दिल्ली सरकार के प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से मना कर दिया था और इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। दिल्ली में अब बच्ची के साथ बलात्कार के खिलाफ प्रदर्शन करना अपराध हो गया है।’ 
 
दिल्ली पुलिस का आरोप
दिल्ली पुलिस का आरोप है कि यादव पहले से ही उत्तेजित भीड़ को उकसाने का काम कर रहे थे। आप के नेता और उनके समर्थक बलात्कार के मामले का राजनीतिकरण करने में जुटे हुए हैं। वह यह अफवाह फैला रहे हैं कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है जबकि प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और निहाल विहार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बच्ची को चिकित्सा और काउंसिलिंग उपलब्ध कराई गई और उसका फिलहाल संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
 
इन धाराओं में मामला दर्ज
यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147,148 (दंगा फसाद) 186 (सरकारी कर्मचारी के कार्य में बाधा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 

Related Articles

Back to top button