स्वास्थ्य

दमा से बचना हैं तो करें रोज ये काम

30 मिनट तक अगर रोजाना व्यायाम किया जाए तो दमा (अस्थमा) के लक्षणों में सुधार आ सकता है। एक नए अध्ययन में यह दावा किया Asthmatic1-1450775713गया है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, व्यायाम ज्यादा कठोर नहीं होना चाहिए। शोध में अस्थमा पीड़ित 643 व्यक्तियों के व्यायाम की आदतों का निरीक्षण किया गया।

अध्ययन में ज्ञात हुआ कि जो लोग नियमित रूप से समुचित शारीरिक गतिविधि करते थे, उनमें व्यायाम न करने वालों की तुलना में अस्थमा के लक्षणों पर ढाई गुना अधिक नियंत्रण देखा गया।

आमतौर पर इस समस्या के पीड़ितों को व्यायाम न करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि माना जाता है कि इससे सांस उखड़ने से दमा का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

अध्ययन में कहा गया है कि अगर आपको अस्थमा है तब भी आपको व्यायाम जरूर करना चाहिए। अध्ययन में पता चला है कि जो लोग नियमित रूप से वर्ष भर शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं उन्हें सबसे ज्यादा लाभ मिलता है।”

Related Articles

Back to top button