राज्यराष्ट्रीय

दिग्विजय के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

digvijay-singhभोपाल। मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बी.डी. शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। दिग्विजय ने शर्मा पर व्यापमं घोटाले में संलिप्तता का आरोप लगाया था। शर्मा ने राजधानी भोपाल की एक अदालत में मानहानि का मुकादमा दायर किया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय ने पिछले दिनों व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) में हुई गड़बड़ियों को लेकर भाजपा नेता शर्मा पर न केवल आरोप लगाए थे बल्कि कहा था कि इसमें शर्मा की संलिप्तता है। शर्मा ने सिंह के आरोपों को नकारते हुए अदालत में जाने का ऐलान किया था। शर्मा ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि उन्होंने न्यायमूर्ति संजय सिंह की अदालत में याचिका दायर की है। इस मामले की सुनवाई 25 जुलाई को होगी।

Related Articles

Back to top button