फीचर्डराष्ट्रीय

दिल्ली आते ही कांग्रेस के रंग में रंगीं ‘रंगीला गर्ल’

बॉलीवुड की रंगीला गर्ल यानी उर्मिला मातोंडकर आज कांग्रेस में शामिल हो गईं। उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है। अब उर्मिला बॉलीवुड से अलग राजनीति में अपना हाथ आजमाएंगी। खुद राहुल गांधी ने उनका फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और सदस्यता ग्रहण कराई।

कांग्रेस उर्मिला को चुनाव लड़वाने की तैयारी में है। कांग्रेस में उनके शामिल होने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। आज वह कांग्रेस नेता संजय निरुपम के साथ दिल्ली पहुंची और यहां उन्होंने पार्टी अध्यक्ष और अन्य लोगों से मिलीं।

हालांकि अभी यह बात सामने नहीं आई है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ने वाली हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस उर्मिला को मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़वाने की तैयारी में है।

दरअसल इस सीट पर कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था। इसलिए कांग्रेस ऐसे चेहरे को उम्मीदवार बनाना चाहती है जो बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सके। इसी सिलसिले में उर्मिला ने राहुल गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस ज्वाइन की और हाथ के साथ का भरोसा दिया।

गौरतलब है कि पिछली बार कांग्रेस के उम्मीदवार संजय निरूपम मुंबई उत्तर सीट से 4 लाख वोटों से हार गए थे। यही वजह है कि जबरदस्त फैन फॉलोइंग वाली उर्मिला की कांग्रेस इस सीट से उतारकर भाजपा को टक्कर देना चाहती है।

हालांकि मराठी कलाकार आसावरी जोशी और टीवी कलाकार शिल्पा शिंदे के नाम भी सीट से लड़ने के लिए सामने आते रहे हैं। मालूम हो कि जिस सीट से उर्मिला को चुनाव लड़वाने की बात है वह भाजपा का गढ़ माना जाता है और इस सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी सांसद हैं।

इसी सीट से अभिनेता गोविंदा भी कांग्रेस सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2004 में इस सीट से 5 बार सांसद रहे राम नाइक को हरा दिया था। वहीं संजय निरुपम इस सीट से 2009 में सांसद चुने गए। लेकिन इसके बाद यह सीट 2014 में भाजपा ने हथिया ली। मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।

Related Articles

Back to top button