दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके

एजेन्सी/
दिल्ली-एनसीआर में रविववार को चार बजे के करीब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में ये झटके महसूस किए गए। चार बजकर एक मिनट पर आए इस भूकंप को लगभग एक मिनट तक महसूस किया गया।

भूकंप के झटके की सूचना मिलते ही पूरे दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो की सभी सेवाओं को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। हालांकि अभी तक मेट्रो में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल सभी लाइनों पर मेट्रो की गति को कम कर दिया गया है और ट्रैक की जांच की जा रही है।
अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत को इस भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई है। बता दें कि पांच तीव्रता से कम के भूकंप को खतरे से बाहर माना जाता है लेकिन पांच से ऊपर तीव्रता वाले भूकंप को खतरे का संकेत माना जाता है।