National News - राष्ट्रीयफीचर्ड

दिल्ली के कॉन्वेंट स्कूल पर हमले की केजरीवाल ने की निंदा

kejariwal_2नई दिल्ली : दिल्ली के मनोनीत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार क्षेत्र के एक कॉन्वेंट स्कूल पर हुए कथित हमले की निंदा की है। आज तड़के कुछ अज्ञात लोगों के एक समूह ने होली चाइल्ड ऑग्जीलियम स्कूल में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद स्कूल को बंद कर दिया गया था और बच्चों को वापस घर चले जाने के लिए कहा गया था। केजरीवाल ने ट्वीट किया, मैं होली चाइल्ड ऑग्जीलियम स्कूल पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पिछले साल नवंबर के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में ईसाई संस्थानों पर हुआ यह इस तरह का छठा हमला है। जनवरी में, कुछ अज्ञात समूहों ने वसंत कुंज के एक गिरिजाघर में तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद ईसाई समुदाय में रोष फैल गया था। इस समुदाय का आरोप था कि ये हमले घणा अभियान का एक हिस्सा हैं।
ईसाई समूहों के व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गिरिजाघरों और अन्य धार्मिक संस्थानों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी थी। होली चाइल्ड आग्जीलियम स्कूल की छात्रा रहीं मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी नए आईआईएम परिसर का उदघाटन करने के लिए उदयपुर रवाना होने से पूर्व आज दोपहर बाद स्कूल का दौरा करेंगी। मंत्रालय के एक अधिकारियों ने बताया, स्कूल प्राचार्य ने आज मंत्री से बात की जिसके बाद उन्होंने मुद्दे पर चर्चा करने के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की। उन्होंने बताया कि मंत्रालय इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

Related Articles

Back to top button