दिल्ली में आईएस एजेंट महिला कर सकती है हमला

एजेन्सी/ भारत की इंटेलिजेंस एजेंसियों ने दिल्ली के लिए अलर्ट जारी किया है कि यहां आईएसआईएस एक महिला की मदद से हमला कर सकता है। यह आतंकी हमला कनाडा की एक NRI महिला अंजाम दे सकती है।
इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में ये महिला आईएसआईएस की एजेंट बताई जा रही है। अंग्रेजी अखबार डेली मेल के मुताबिक इस महिला को दिल्ली में मौजूद उसके साथी मदद कर सकते हैं।
35 वर्षीय ये कनाडा की एनआरआई महिला कभी भी भारत आ सकती है और इसके आने के बाद दिल्ली में तबाही मच सकती है। इसी वजह से खूफिया एजेंसियों ने इस महिला के संभावित भारत आगमन को लेकर जांच एजेंसियों, सुरक्षा एजेंसियों और हवाई अड्डों की सिक्योरिटी स्टाफ में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
हाल ही में एक बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी इस चिंता को जता चुके हैं। गौरतलब है कि साल के शुरूआत में एनआईए ने आईएसआईएस से प्रेरित जनूद-उल-खलीफा-ए-हिंद नाम के इंडियन मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था और देशभर में छापेमारी की थी।
जहां दुनिया के ज्यादातर देश आईएसआईएस में युवाओं के जाने की समस्या को लेकर चिंतित हैं वहीं भारत इस मामले में अलग तरह से काम कर रहा है। इसके तहत आईएसआईएस के असर में आने वाले कई लोगों की काउंसलिंग की जाती है। कुछ यूथ को काउंसलिंग सेशन्स में भेजा गया। सिर्फ हार्ड लाइनर को ही अरेस्ट किया गया था।



