अजब-गजबराष्ट्रीय

दीपिका के लिए कुछ भी करेंगे रणवीर

deepikaमुंबई। प्यार निभाना रणवीर सिंह को कुछ ज्यादा ही आ गया है। हाल ही में उन्होंने दीपिका के लिए मरने से भी परहेज नहीं किया। अब आप डरना मत हम रील लाइफ की बात कर रहे हैं। दरअसल, रणवीर ने दीपिका की फिल्म फाइंडिंग फैनी में छोटा सा रोल करने के लिए खुद डायरेक्टर को अप्रोच किया। फिल्म में दीपिका के हज्बंड के रोल में हैं जिनकी डेथ हो जाती है। इसके पीछे वजह थी कि वह दीपिका के साथ कुछ क्वॉलिटी टाइम बिताना चाहते थे। उन्हें कहा गया था कि उनके रोल का शूट सिर्फ आधे दिन के लिए ही बहुत है। लेकिन वह हिलने को ही तैयार नहीं हुए। उन्होंने पूरा हफ्ता वहां मौज-मस्ती करते बिताया। उन्हें तो बस दीपिका का साथ चाहिए था। मजे की बात यह थी कि रणवीर ने इसके लिए एक पैसा भी नहीं लिया। उन्होंने डायरेक्टर को बोल दिया था कि वह यह रोल फ्री में करने वाले हैं। इस बारे में होमी अदजानिया ने बताया, ‘ मैं रणवीर को फिल्म की स्टोरी सुना रहा था। उसने एकदम से कहा कि वह रोल करना चाहते हैं। मैं हंसने लगा। मैंने उन्हें कहा कि मुझे आपके साथ सिर्फ गोवा में आधे दिन का शूट करना है। खैर, हमने रणवीर के साथ बहुत अच्छा समय बिताया।’ तो क्या दीपिका ने आपको रणवीर को कास्ट करने के लिए अप्रोच किया था? इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। वह ऐसा नहीं है कि फ्रैंडशिप और प्रफेशन को मिक्स करें। लेकिन हां रणवीर के साथ आगे वह किसी और फिल्म में जरूर काम करना चाहेंगे।

Related Articles

Back to top button