फीचर्डव्यापार

दुनिया में भारत हीरे का सबसे बड़ा निर्यातक और अमेरिका सबसे बड़ा आयातक


नई दिल्ली : दुनिया में भारत हीरों का सबसे बड़ा निर्यातक है। देश ने पिछले साल 29.4 अरब डॉलर यानी 2.16 लाख करोड़ रुपए के हीरे निर्यात किए। वहीं, अमेरिका हीरों का सबसे बड़ा आयातक है। उसने 21 अरब डॉलर यानी 1.44 लाख करोड़ रुपए के हीरे आयात किए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कारोबार का डेटा रिकॉर्ड करने वाली संस्था द ऑब्जर्वेटरी ऑफ इकोनॉमिक कॉम्प्लेक्सिटी की रिपोर्ट में ये आंकड़े जारी किए गए हैं।

दुनिया में पेट्रोल की डिमांड सबसे ज्यादा है, लेकिन देशों के बीच सबसे ज्यादा कारोबार कारों का होता है। हर साल 1.35 ट्रिलियन डॉलर यानी 92 लाख करोड़ रुपए की कारें दुनिया के देशों के बीच खरीदी-बेची जाती हैं। दूसरे नंबर पर पेट्रोल है, जिसका हर साल 825 अरब डॉलर यानी 56 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होता है। दुनिया में मानव खून का भी कारोबार कम नहीं होता। अमेरिका इस मामले में सबसे आगे है। वह 25.3 अरब डॉलर यानी 1.73 लाख करोड़ रुपए का खून निर्यात और 20.8 अरब डॉलर यानी 14.26 लाख करोड़ रुपए का खून आयात करता है। अमेरिका 18 सबसे ज्यादा निर्यात होने वाली वस्तुओं में से 12 का सबसे बड़ा निर्यातक है। इसमें ऑटोमोबाइल और रिफाइन्ड पेट्रोलियम शामिल है। जर्मनी गाड़ियों के पार्ट्स, स्विट्जरलैंड गोल्ड का बड़ा निर्यातक है। वहीं चीन इन 18 वस्तुओं में से 5 का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है।

Related Articles

Back to top button