झारखण्डराज्य

ड्राइवर को आई नींद की झपकी, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई; सवार महिला समेत दो की गई जान

मृतकों में देवघर के रहने वाले दीपक गुप्ता व उनकी महिला कर्मचारी मुनमुन कुमारी शामिल है। - Dainik Bhaskar

सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चिहुटिया गांव में बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में कार सवार महिला समेत दो की मौत हो गई। जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। कार सवार सभी लोग केटरिंग का काम कर वापस अपने घर आ रहे थे। माना जा रहा है इसी दौरान ड्राइवर को नींद की झपकी लगी और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। घायलों को देवघर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में देवघर के रहने वाले दीपक गुप्ता व उनकी महिला कर्मचारी मुनमुन कुमारी शामिल है। दीपक गुप्ता देवघर के गुप्ता कैटरिंग के मालिक थे। सभी गोड्डा के महगामा से शादी समारोह में केटरर का काम कर कार पर सवार होकर देवघर अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच चिहुटिया के पास इनकी कार पेड़ से जा टकराई।

 

Related Articles

Back to top button