टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

दूसरे चरण का मतदान, 12 राज्यों की 95 सीटों पर हो रही वोटिंग, कहीं झड़प, कहीं बूथ कैप्चरिंग

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के दूसरा चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कई जाने-माने चेहरों और दिग्गज नेताओं का भाग्य तय होगा। जानकारी के मुताबिक ओडिशा के कंधमाल में माओवादियों ने एक महिला मतदानकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मतदानकर्मी की पहचान संजुक्ता दिगाल के रूप में की गई है। बरला गांव के निकट हुई इस घटना में माओवादियों ने वाहन को भी जला दिया।
– पश्चिम बंगाल भाजपा की महासचिव और राजगंज से प्रत्याशी देबाश्री चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश का आरोप लगाया है।
– पश्चिम बंगाल में सीपीएम सांसद मोहम्मद सलीम के काफिले पर हमला हुआ। जानकारी के मुताबिक सलीम को मामूली चोटें आई हैं।
– पश्चिम बंगाल के उत्तरी दीनाजपुर के इस्लामपुर इलाके में सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 34 पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर आंसूगैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। रोड रोककर प्रदर्शन कर रहे डिगिरपुर (चोपड़ा) के लोगों का आरोप था उन्हें वोट डालने से रोका गया।
– बुलंदशहर में भाजपा उम्मीदवार भोलासिंह को नजरबंद किया। पोलिंग बूथ में घुसने को लेकर सिंह की सुरक्षाकर्मियों से झड़प हो गई थी।
– उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गज्जूपुरा गांव में बूथ नहीं बनाये जाने से नाराज स्थानीय लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।
– तमिलनाडु में दोपहर 11 बजे तक 30.62 फीसदी मतदान।
– छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, महासमुंद तथा कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। तीनों सीटों पर शुरुआती 3 घंटों में औसतन 26.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। लगभग एक दर्जन स्थानों पर ईवीएम के खराब होने की सूचना मिली, जिन्हें या तो ठीक कर दिया गया या फिर बदल दिया गया।
– शादी विवाह की सीजन होने के कारण कई मतदान केन्द्रों पर दूल्हा एवं दुल्हन भी मतदान करने पहुंचे।
– यूपी की अमरोहा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर ने आरोप लगाया कि पुरुष बुर्का पहनकर फर्जी वोट डाल रहे हैं। उनके मुताबिक मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
– सुबह 11 बजे तक मणिपुर में 32.18 प्रतिशत मतदान। यूपी में 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदान।
– पश्चिम बंगाल
के रायगंज से सीपीएम उम्मीदवार
मोहम्मद सलीम की गाड़ी पर हमला।
– बिहार में भागलपुर संसदीय क्षेत्र के पांच बूथों पर मतदाताओं ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया।
– यूपी के बुलंदशहर में भाजपा प्रत्याशी भोलासिंह को पोलिंग बूथ में जाने से रोका। सुरक्षाकर्मियों की भाजपा नेता से तकरार।

Related Articles

Back to top button