उत्तर प्रदेश

देशभक्ति का जज्बा पैदा कर रही मां दुर्गा की प्रतिमा

गोण्डा। भारत के नक्शे के बीच तिरंगे में सजीं मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यही नहीं मां दुर्गा के गुणगान के साथ ही देशभक्ति एवं महिला सशक्तीकरण पर भी कार्यक्रमों का आयोजन होता है। करनैलगंज नगर के कैलाश बाग मंदिर में स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमा को अद्भुत रूप देकर तिरंगे के पंडाल में और भारत के नक्शे में सजाया गया है तथा प्रतिदिन यहां भारत माता का भी गुणगान हो रहा है। भजन, कीर्तन के साथ देशभक्ति का कार्यक्रम भी हो रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां महिलाओं की भारी भीड़ जुटती है तथा प्रत्येक दिन महिलाओं द्वारा महिला सशक्तीकरण पर एक गोष्ठी एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। गायत्री परिवार द्वारा भजन, कीर्तन किया जाता है एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा भी दी जाती है। क्षेत्र में अनूठे रूप में स्थापित यह प्रतिमा आकर्षण का केंद्र की नहीं देशभक्ति का जज्बा भी पैदा कर रही है जिससे क्षेत्र के तमाम लोग दर्शन के लिए आते है।

Related Articles

Back to top button