उत्तर प्रदेशफीचर्डराष्ट्रीय

दो नगर पालिका परिषदों को 52.50 लाख रुपये जारी

UP_govtलखनऊ। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में आदर्श नगर योजनान्तर्गत प्रदेश की दो नगर पालिका परिषदों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु पूर्व में निर्गत की गयी वित्तीय स्वीकृतियों के सापेक्ष चालू कार्यों के लिये तथा इन नगर पालिका परिषदों द्वारा प्रस्तुत कार्ययोजनाओं के आधार पर विभिन्न कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये 52.50 लाख (बावन लाख पचास हजार) रुपये की धनराशि जारी कर दी है। नगर विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोण्डा जनपद की कर्नलगंज नगर पालिका परिषद को 25 लाख रुपये, संतरविदास नगर (भदोही) जनपद की गोपीगंज नगर पालिका परिषद को 27.50 लाख रुपये की धनराशि विभिन्न शासनादेशों द्वारा निर्गत की गयी है। प्रदेश की इन नगर पालिका परिषदों को चालू कार्यों एवं विकास हेतु आवंटित इस धनराशि को प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम लखनऊ द्वारा पीएलए/डिपाजिट खाते से आहरित कर सम्बन्धित निकायों को योजनान्तर्गत खुले खाते में स्थानान्तरित किया जायेगा। सम्बन्धित नगर पालिका परिषदें अपने आदर्श नगर योजना के खाते का विवरण तत्काल प्रबन्ध निदेशक, उ0प्र0 को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगी तथा अवमुक्त धनराशि का व्यय उन्हीं कार्यां के लिये किया जायेगा जिसके लिये धनराशि स्वीकृत की गयी है।

Related Articles

Back to top button