अपराध

दो लड़कियो की संदिग्ध अवस्था में मौत…

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में नार्थ ईस्ट की रहने वाली दो लड़कियो की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है| दोनों लड़कियो की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है बता दे कि यह दोनों लड़कियां एक कॉल सेंटर में काम करती थी, पुलिस इस मामले में जाँच कर रही है| यह घटना दिल्ली के मुनिरका क्षेत्र की है| मृत लड़कियो की पहचान 22 वर्षीय कलारा और 23 वर्षीय राकिल के रूप में हुई है|

जानकारी मिली है कि शुक्रवार सुबह को दो लड़के ने अपनी दो महिला मित्रों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल लाए जाने से पहले ही दोनों की मौत हो गई थी| डॉक्टरों ने तुरन्त पुलिस को इस बारे में जानकारी दी| पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जाँच में यह मामला हत्या का नहीं लग रहा है| दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. इस रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा| पुलिस संदेह जता रही है कि अधिक शराब पीने या फिर ड्रग्स लेने के कारण लड़कियो की मौत हो गई| अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है| पुलिस मृतका के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है| पुलिस ने लड़कियों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है|

Related Articles

Back to top button