राज्यराष्ट्रीय

धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगीं रेलगाड़ियां, आज से इन ट्रेनों को चलाने की मिली मंजूरी

जनता कर्फ्यू और पहले लॉकडाउन के बाद से ही बंद हुईं ट्रेनें धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी हैं। रेलवे ने रांची से आरा के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन और टाटानगर से अमृतसर के लिए चलनेवाली ट्रेन को फिर से चलाने की मंजूरी दी है। सोमवार से टाटानगर-अमृतसर की शुरुआत हो रही है। इसी तरह रांची-आरा स्पेशल 26 जून से पटरी पर लौटेगी। दोनों ट्रेनें बोकारो-गोमो होते हुए चलेंगी। एक-दो दिनों में रांची-आरा स्पेशल की बुकिंग शुरू होगी।

08640 रांची-आरा स्पेशल सप्ताह हर शनिवार को रांची से रात 21.05 बजे रवाना होगी। रात 11.20 बजे बोकारो और रात 12.20 बजे गोमो होते हुए अगले दिन सुबह 7.55 बजे आरा पहुंचेगी। वापसी में 08639 आरा-रांची स्पेशल 27 जून से हर रविवार को सुबह 10 बजे आरा से खुलेगी। यह ट्रेन शाम 4.22 बजे गोमो, शाम 5.50 बजे बोकारो और रात 8.10 बजे रांची पहुंचेगी। 08103 टाटानगर-अमृतसर स्पेशल 21, 23 और 28 जून को रात 9.10 बजे टाटा से खुलेगी।

यह ट्रेन रात 12.10 बजे बोकारो, रात 1.13 बजे गोमो और अगले दिन सुबह छह बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में अमृतसर से 08104 को 23, 25 और 30 जून को दोपहर 12.45 बजे रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन अगले दिन शाम 4.22 बजे गोमो और शाम 5.50 बजे बोकारो तथा रात 9.10 बजे टाटा पहुंचेगी। गोमो से अमृतसर जाने के लिए तीनों दिन सभी सीट बुक हो चुकी हैं। हालांकि अमृतसर से गोमो आने के लिए अभी सभी श्रेणियों में सीटें खाली हैं।

Related Articles

Back to top button