स्पोर्ट्स

धोनी के बाद अब कोहली पर लटकी जुर्माने की तलवार

बैंगलोर : इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां सीजन कप्तानों के लिए अच्छा नहीं जा रहा है। रोहित, रहाणे और धोनी के बाद अब विराट कोहली पर भी लगा जुर्माना। शनिवार को मोहाली में खेले गए मुकाबले में पंजाब के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण विराट पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इंडियन टी-20 लीग की आचार संहिता के अनुसार उनकी टीम का यह पहला अपराध था।

इस कारण लगा जुर्माना 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विराट से पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर भी स्लो ओवर रेट की वजह से 12-12 लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है। विराट की टीम को शनिवार को ही सीजन की अपनी पहली जीत नसीब हुई थी। टीम ने विराट और डीविलिअर्स के अर्धशतक की वजह से अपनी पहली जीत सुनिश्चित की थी।

जानकारी के लिए बता दें चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भी अभी हाल ही में आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया था। बीच मैदान जाकर अंपायर से उलझने पर धोनी पर कार्यवाई करते हुए अधिकारियों ने मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया था। बता दें पिछले कुछ दिनों से आईपीएल में विवादों की स्तिथि बढ़ती है.

Related Articles

Back to top button