लखनऊ

नगर निगम ने अभियान चला हटाया अस्थाई अतिक्रमण

lko nagar nigamलखनऊ। लखनऊ नगर निगम ने बुधवार को अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटवाया। इसके तहत नजूल, सरकारी भूमि योजनाओं के अंतर्गत आने वाली भूमि और सड़कें, सार्वजनिक मार्ग, पटरी पर अवैध कब्जा करने वाले शामिल हैं। अभियान के तहत 68 अवैध अस्थाई कब्जा हटाए गए। नगर आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को जोन एक के जोनल अधिकारी की अगुवाई में नगर अभियंता, कर अधीक्षक नरेन्द्र वर्मा, प्रवर्तन निरीक्षक, प्रवर्तन गैंग तथा पुलिस बल के सहयोग से अस्थाई अवैध कब्जा हटवाने का काम सुबह 10 बजे शुरू हुआ। अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत कैसरबाग बस अड्डा के आसपास, कैसरबाग बस अड्डा से सिटी स्टेशन तक, तिकोनिया पार्क होते हुए सिटी स्टेशन से डालीगंज पुल तक (नवीउल्ला रोड) अवैध कब्जाधारियों को हटाया गया। इस कार्रवाई में 68 अस्थायी अतिक्रमणकारी चपेट में आए। इस अभियान में दो ट्रक सामान भी जब्त किया गया। इन सामानों को कर स्टोर में जमा कराया गया है।इसके अलावा डालीगंज क्षेत्र की लकड़मंडी मोहल्ले में संचालित अवैध मछली मण्डी में भी अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। यह अभियान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार राव एवं जोनल अधिकारी अरविन्द राय की अगुवाई में संयुक्त रूप से चलाया गया।

Related Articles

Back to top button