अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजर में आठ लोगों की हत्या


नियामे : दक्षिण-पूर्व नाइजर में एक फ्रांसीसी ड्रिलिंग फर्म पर हमला कर सात स्थानीय कर्मचारियों और एक सरकारी अधिकारी की हत्या कर दी गई। यह हमला बोको हराम के संदिग्ध सदस्यों ने रात में किया जब सभी सो रहे थे। इस हमले के साथ ही पिछले कुछ महीनों से दिफा में बनी हुई शांति भंग हो गई है। यह इलाका सामरिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां चार देशों की सीमाएं मिलती हैं। सीमा पर स्थित तोउमोर गांव में गुरुवार को हुए इस हमले में मारे गए सभी लोग नाइजीरियाई हैं। इनमें से सात लोग फ्रांसीसी कंपनी फोराको के कर्मचारी हैं जबकि आठवां व्यक्ति नाइजीरिया का सरकारी कर्मचारी है।

Related Articles

Back to top button