अन्तर्राष्ट्रीय

नासा बदल रहा है 21 गामा पुंजों किरण का नाम, जानिए क्या है नया नाम

नई दिल्ली : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने 21 गामा किरण पुंजों के सेट को नया नाम दिया है। जिसमे इनके नाम हल्क और गॉडजिला जैसे काल्पनिक फिल्मी किरदारों पर रखे गए हैं। वही वैज्ञानिकों ने फर्मी गामा रे स्पेस टेलीस्कोप मिशन के दस साल पूरे होने के मौके पर यह नामकरण किया है। जहां फर्मी का लार्ज एरिया टेलीस्कोप एलएटी जुलाई 2008 से अंतरिक्ष में मौजूद सबसे उच्च ऊर्जा वाली किरण गामा-रे के स्त्रोतों की खोज कर रहा है।

बतादें की गामा किरणें अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं जैसे तारों के विस्फोट, ब्लैक होल आदि से उत्सर्जित होती हैं। वही 2015 तक फर्मी ने गामा किरणों के करीब तीन हजार स्त्रोतों का पता लगा लिया था। जहां खोजे गए स्त्रोतों की संख्या अंतरिक्ष में मौजूद चमकीले तारों की संख्या के बराबर होने का अनुमान लगाया गया है। वही इसलिए वैज्ञानिकों ने इन किरणों के समूह तैयार किए। जहां तारों के समूह के आकार को ध्यान में रखकर उन्हें नाम दिया जाता रहा है। दअरसल इसी तर्ज पर वैज्ञानिकों ने गामा किरण पुंजों का भी नामकरण किया।

जहां इनके नाम लिटिल प्रिंस, हॉलीवुड फिल्म डॉक्टर हू में दिखाई गई। वही जादुई आलमारी टार्डिस, गॉडजिला, हल्क और स्टार ट्रेक: द ओरिजनल सीरीज के यूएसएस एंटरप्राइज के नाम पर रखे गए हैं। जहां फर्मी मिशन की प्रमुख वैज्ञानिक जूली मैक इनेरी ने कहा कि टेलीस्कोप के मिशन की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए गामा-रे समूहों का नामकरण करना काफी रोचक था।

Related Articles

Back to top button