दिल्लीफीचर्ड

निर्भया गैंगरेप मामले में अदालत ने छह लोगों को दोषी ठहराया था

vinay_sharma_delhi_gang_rape_convict_afp_650_636077108361311203 (1)नई दिल्ली। दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के दोषी विनय शर्मा ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या की कोशिश की है। ख़बर ये है कि उसने पहले कुछ दवाइयां खाईं और फिर गमछा गले में बांध कर फांसी लगाने की कोशिश की। विनय तिहाड़ के जेल नंबर-8 में बंद था। उसे गंभीर हालत में दीन दयाल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

निर्भया गैंगरेप के दोषी विनय ने की तिहाड़ जेल में आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार, दोषी विनय ने गले में गमछा बांधकर खुदकुशी प्रयास किया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। जेल प्रशासन तक इस बात की जानकारी पहुंचने पर उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले भी दोषी विनय ने किसी पेन किलर का अत्यधिक सेवन कर लिया था।

 देश को झकझोर देने वाली गैंगरेप की इस वारदात का मुख्य आरोपी राम सिंह ने भी तिहाड़ में ही आत्महत्या कर ली थी। राम सिंह का शव 11 मार्च 2013 को तिहाड़ जेल के सेल में फंदे से लटका मिला था। 16 दिसंबर 2012 को हुए निर्भया गैंगरेप और हत्‍या के मामले में अदालत ने छह लोगों को दोषी ठहराया था, जिसमें एक नाबालिग शामिल है।
 

Related Articles

Back to top button