राष्ट्रीयलखनऊ

निर्मल खत्री ने मुलायम सिंह पर साधा निशाना

Nirmal-Khatriलखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा है कि सपा की सरकार जब-जब प्रदेश की सत्ता में आती है तब-तब कानून व्यवस्था की स्थिति खराब और बद से बदतर हो जाती है। खत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने का प्रमुख कारण अखिलेश सरकार में अपराधियों के बेलगाम होने की छूट है। ज्ञात हो कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर शुक्रवार को कहा था कि प्रदेश की आबादी को देखते हुए उप्र में अपराध कम हो रहे हं। खत्री ने कहा कि यादव का यह बयान जनता की सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति विशेषकर महिला अपराधों के प्रति उनकी संवेदनशून्यता को दर्शाता है। सपा की सरकार में ऐसी वारदातों के पीछे गलत कार्य करने वालों को सत्ता का संरक्षण का मिलना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बदायूं मोहनलालगंज जैसी जघन्य घटनाएं सरकार की संवेदनशून्यता के चलते घटित हुईं। यही नहीं अवैध खनन में लिप्त अपराधियों को भी संरक्षण दिया गया अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों पर सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हमले किए गए जिसके चलते कानून व्यवस्था खराब हुई।

Related Articles

Back to top button