अपराध

नौकरानी के साथ लड़को ने किया गैंगरेप, अर्धनग्न हालत में भागी महिला

हरियाणा में हर दिन रेप की एक नई घटना सामने आती है। यह मामला हरियाणा के फरीदाबाद का है जहां काम से लौट रही एक नौकरानी के साथ जो युवकों ने गैंगरेप किया। 

नौकरानी के साथ लड़को ने किया गैंगरेप, अर्धनग्न हालत में भागी महिला

अगर अमेरिका ने परमाणु बम फेका तो एक बार में एक नही मारे जाएंगे पूरे 12 लाख कोरियाई

यह घटना शाम 7 बजे की है जब काम करके घर लौट रही नौकरानी को दो लड़कों ने झाड़ियों में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। पीड़िता अर्धनग्न अवस्था में वहां से भागी और पास में रह रही एक महिला के घर पहुंची। उस महिला से कपड़े लेकर वह घर पहुंची और परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

पल्ला क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया है कि वह घरों में काम करती है, जबकि पति एक फैक्ट्री में हेल्पर है। 22 सितंबर रात 7 बजे वे एक घर में काम करके वापस लौट रही थी। पल्ला बिजली कार्यालय के पास दो युवकों ने मुंह दबाकर उसे झाड़ियों में खींच लिया और दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि लड़को की उम्र 20 से 22 साल रही होगी। महिला उन्हें पहचानती नहीं है। वारदात को अंजाम देकर दोनों वहां से फरार हो गए। महिला ने कहा कि वो इतना डरी हुई थी की डर के मारे वो अर्धनग्न अवस्था में वहां से भाग निकली। वह अपनी एक जानकार महिला के घर पहुंची और उससे कपड़े लेकर पहने। इसके बाद अपने घर पहुंची।

घर पहुंचकर उसने पति को घटना के बारे में बताया। महिला थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है। पल्ला चौकी प्रभारी उमेश कुमार के अनुसार यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने आरोपियों की तलाश के लिए अपनी टीम लगाई हुई है। वे जल्द गिरफ्त में आ जाएंगे। 

 

Related Articles

Back to top button