ज्ञान भंडार

पंचायत चुनाव : 24 जिले के 78 प्रखंडों में मतदान जारी, गिरिडीह के जमुआ में हिंसक झड़प

giridih50_1448174863रांची। राज्य में चार चरणों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग रविवार को सुबह से जारी है। पहले चरण के लिए 24 जिलों के 78 प्रखंडों के 1243 ग्राम पंचायतों में 15522 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, बोगस वोटिंग को लेकर गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के चोरगत्ता पंचायत के ढाकीटांड बूथ पर पुलिस और लोगों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान उग्र लोगों ने पुलिस की छह बाइक को जला दिया। इस झड़प में एक पुलिस जवान और एक वोटर भी घायल हुआ है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और मतदान जारी है।
 
चुनाव को लेकर सुबह से ही वोटरों में उत्साह देखा जा रहा है। मतदाता बैलेट पेपर के माध्यम से वोटिंग कर रहे हैं। वहीं, बूथों पर महिलाओं की संख्या भी अच्छी-खासी देखी जा रही है। मतदाता कई केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही वोट करते देखे गए। पहले चरण में राज्य भर में कुल 36976 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
 
कुल 48,88,331 मतदाता करेंगे वोट
 
इसमें ग्राम पंयाचत सदस्य के लिए 21541, मुखिया के लिए 7907, पंचायत समिति सदस्य के लिए 6286 और जिला परिषद सदस्य के लिए 1242 प्रत्याशी चुनाव में खड़े हैं। आयोग की ओर से रांची में बनाया गया कंट्रोल रूम रविवार की सुबह 6 बजे से ही काम कर रहा है। मतदाता बिना भय के अपने मत का प्रयोग कर सके इसके लिए हर बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस चुनाव में कुल 48,88,331 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 25,40,186 पुरुष और 23,48,145 महिला वोटर शामिल है।
 
सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध
चुनाव में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। नक्सल अभियान में जुटीं सीआरपीएफ की 132 कंपनियों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा केंद्र ने चुनाव के लिए विशेष तौर पर सीआरपीएफ की 21 कंपनियां उपलब्ध कराई हैं। होमगार्ड, जिला पुलिस, रैफ, आईआरबी, एसआईएसएफ, जैप, जेजे, रेल पुलिस, सीआईडी, विशेष शाखा आदि के जवानों को भी लगाया गया है। कुल 47448 सुरक्षाकर्मियों को मतदान के दिन तैनात किया गया है।
इन प्रखंडों में आज डाले जा रहे हैं वोट
रांची : बेड़ो, लापुंग, इटकी, नगड़ी, कांके।
गढ़वा: चिनिया, रंका, रमकंडा, भंडरिया, बडगड़।
पलामू : मोहम्मदगंज, हैदरनगर, हुसैनाबाद, पिपरा, हरिरहर गंज, उटारी रोड।
लातेहार : सदर, चंदवा।
चतरा : ईटखोरी, मयूरहंड, गिद्धौर, पत्थलगड्डा।
हजारीबाग : टाटीझरिया, विष्णुगढ़, डाडी, चुरचू।
कोडरमा : सतगावां, डोमचांच, मरकच्चो।
गिरिडीह : जमुआ, गिरीडीह, गांडेय।
देवघर : सदर, मोहनपुर, देवीपुर।
गोड्डा : सदर, पोड्यैहाट, सुंदरपहाड़ी।
साहेबगंज : बोडयो, पतना, बड़हरवा।
पाकुड़: सदर।
दुमका : रामगढ़, गोपीकांदर, काठीकुंड, शिकारीपाड़ा।
जामताड़ा : नारायणपुर, करमाटाड़, फतेहपुर।
धनबाद: धनवार, तोपचांची, टुंडी, पूर्वी टुंडी।
बोकारो : गोमिया, पेटरवार।
रामगढ़ : दुलमी, चितरपुर, गोला।
लोहरदगा : पेशरार, किस्को।
गुमला : सदर, पालकोट।
खूंटी : सदर, अड़की।
सिमडेगा : कुरडेग, केरसई, सिमडेगा, पाकस्टांड़।
पश्चिम सिंहभूम : सदर, झींकपानी, तांतनगर, मंझारी।
सरायकेला : ईचागढ़, कुकड़ू, नीमडीह, चांडिल।
पूर्वी सिंहभूम : मुसाबनी, डुमरिया, गूड़ाबांदा।

 

Related Articles

Back to top button