स्वास्थ्य

पंच तत्व में छिपा है आपके स्वास्थ्य का राज

downloadदस्तक टाइम्स एजेंसी/आगरा। पृथ्वी, आकाश, वायु, जल और अग्नि ये पांच तत्व हैं। पंचतत्व में राज हैं। इसी लिए हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है। पंचतत्व में राज हैं हमारे स्वस्थ शरीर के। यही तत्व हमारे स्वस्थ होने का निर्धारण करते हैं। यदि हमें स्वच्छ हवा, पानी और भोजन मिले तो बीमार होने की सम्भावना हो ही नहीं सकती।

पंचतत्व में राज क्या हैं

योगाचार्य फादर फरेरा ने पंच तत्व में राज पर एक कार्यक्रम में कहा कि धरती साफ रहेगी तो वह शुद्ध वनस्पति देगी। धरती साफ रहेगी तो आकाश साफ रहेगा जिससे पर्यावरण शुद्ध होगा। पानी शुद्ध होगा, हवा शुद्ध मिलेगी। अग्नि में यदि हम कैमिकल जलाएंगे तो धुआं फिर पर्य़ावरण को बिगाड़ देगा। इन्हीं पांच तत्वों से चूंकि हमारा शरीर बना है इसलिए यदि ये शुद्ध रहे तो हम भी निरोगी रहेंगे। इन्हीं पांच तत्वों में हमारे हर रोग का उपचार है।

योग या प्राकृतिक उपचार का लाभ लेने के लिए लोग तब आते हैं, जब वह हर जगह हार चुके होते हैं। यदि इस पद्धति का लाभ बीमारी के शुरुआत में ही ले लिया जाए तो कैंसर जैसी बीमारी में भी लाभ मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि संतुलित आहार ही दवा का काम करती है। 90 फीसदी बीमारियों को निसर्गोपचार से ठीक किया जा सकता है। यह एक ऐसी स्वभाविक पद्धति है, जिसके जरिए शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकते हैं। जिससे शरीर खुद ब खुद स्वस्थ हो जाता है।

इस मौके पर मौजूद बृज खंडेलवाल ने बताया कि ऐसे दौर में जबकि आउट डोर गेम के लिए बच्चों के पास जगह और समय का अभाव है, देश के नौजवानों के लिए योग एक बेहतर माध्यम है खुद को स्वस्थ रखने के साथ चुस्त और फुर्तीला बनाए रखने के लिए।

अनीता यादव ने कहा कि दयालबाग बीर नगर स्थित योग केन्द्र में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग क्लास और उपचार देने की व्यवस्था की गई है। केन्द्र के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सात मार्च को एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

Related Articles

Back to top button